जय भीम सेना ने करणी सेना का अम्बेडकर किया भव्य स्वागत
छिंदवाड़ा
18-Aug-25
छिंदवाड़ा
करणी सेना के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जित्तू बैस के नेतृत्व में रैली निकाली गई। परासिया रोड अम्बेडकर तिराहे पर महामहिम, संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष श्री बैस ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जय भीम सेना संगठन, ओबीसी महासभा के साथियों ने उनके जिला अध्यक्ष बनने पर जित्तू बेस का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त करनी सेना जिला अध्यक्ष जित्तू बेस ने जय भीम सेना संगठन छिंदवाड़ा, अध्यक्ष शिवम् पहाड़े का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, मैं अपने समर्थकों और साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे इस पद पर नियुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं करनी सेना के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं और मैं अपने साथियों के साथ मिलकर समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम करूंगा। इस अवसर पर जय भीम सेना संगठन अध्यक्ष शिवम् पहाड़े ने कहा, जित्तू बेस की नियुक्ति से करनी सेना को नई ऊर्जा मिलेगी और हम उनके साथ मिलकर समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम करेंगे।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और सभी ने जित्तू बेस के नेतृत्व में करनी सेना की आगे की योजनाओं के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर ओबीसी महासभा अध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा, राजकुमार खडसे, शैलेन्द्र मर्सकोले, बबलू कनोजे, किशोर पवार, गोवर्धन पातसकर, आरिफ खान, जितेंद्र टांडेकर, सतीश पहाड़े आदि संगठन के लोग उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का समापन जित्तू बेस के धन्यवाद भाषण के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी ने सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।