बुधवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति होगी प्रभावित
छिंदवाड़ा
18-Aug-25
छिंदवाड़ा
पुलिस लाइन के पास स्थित पानी टंकी एवं भारतादेव स्थित 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट के रख रखाव एवं आवश्यक संधारण के कारण बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने कहा कि उक्त क्षेत्रों के निवासी मंगलवार को होने वाली पेयजलपूर्ति से पर्याप्त पानी संग्रहित कर लें ताकि बुधवार को उन्हें परेशान न होना पड़े।

इन क्षेत्रों में प्रभावित होगी पेयजल आपूर्ति
लालबाग, चूना भट्टा, डी नेमा बाली गली, गांधी गंज, नई आबादी, रेलवे स्टेशन के सामने का क्षेत्र, गुलजार नगर, सिवनी रोड, नूरी टेंट वाली गली, सुक्लूढाना, सर्रा, इमली खेड़ा चौक एवं थुनिया।
शिक्षक कॉलोनी, ढिमरी ढाना, सारसवाड़ा, खापाभाट, कूकड़ा जगत, मधुबन कॉलोनी, खान कॉलोनी, शिव नगर, सर्वाेत्तम नगर, लहगड़ुआ, सोनाखार, बोहता, कुसमेली, अजनिया, परतला, पौआमा, बोरिया, सोनपुर एवं शिवनी प्राणमोती।
सहित वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 6, 9, 10,13,14,17, 16, 19,20,22, 24, 35 एवं 48 के क्षेत्र प्रभावित होंगे।