भाजपा नगर मंडल के अध्यक्षों के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्राएं
छिंदवाड़ा
14-Aug-25
यात्राओं के समापन पर राष्ट्रगान भी गाया गया
छिन्दवाड़ा।
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा नगर मंडल के अध्यक्षों के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्राओं से पूरा छिन्दवाड़ा शहर राष्ट्रमय हो गया। इस दौरान भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जहां शहर में पैदल और दोपहिया वाहनों के माध्यम से तिरंगा यात्राएं निकाली वहीं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपने - अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील भी की। इस अवसर पर प्रमुख स्मारकों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई भी की गई। तिरंगा यात्राओं के दौरान मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और अमर शहीदों की जयघोष के नारे लगायें। तिरंगा यात्राओं के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्यजन, स्थानीय नागरिक एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए, यात्राओं के समापन पर राष्ट्रगान भी गाया गया। तिरंगा यात्राओं का नेतृत्व नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर और श्रीमती लीला बजोलिया ने किया।

जिले के सबसे बड़े तिरंगे के नीचे से प्रारम्भ की गई तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल के अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में स्थापित जिले के सबसे बड़े तिरंगा ध्वज के नीचे से होते हुआ। तिरंगा यात्रा गांधीगंज, नई आबादी क्षेत्र, शनिचरा बाजार, श्याम टॉकीज, नरसिंहपुर रोड, चार फाटक, स्वामी विवेकानंद उद्यान के सामने से होते हुए पुनः रेलवे स्टेशन में पहुंची, यहा पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माँ के जयकारे लगाते हुए उत्साह पूर्ण वातावरण में निकले। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के साथ छिंदवाड़ा नगर निगम सभापति बलराम साहू, अरुण शर्मा, हरनाम सिंह भट्टी, मनोज कुशवाहा, जीत सिंह ठाकुर, जगदीश गोदरे, कुंदन मिगलानी, राजकुमार बघेल, तरुण किंद्रा, प्रहलाद यादव, दुष्यंत दुबे, गया प्रसाद वाडिवा, धर्मेंद्र वंशकार, सनी मालवीय, आशीष बरहय्या, समीर दुबे, संजय वर्मा, दीनू यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण, बालाजी पब्लिक स्कूल जनता कॉलोनी के बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर के उपस्थित थे।
भाजपा राममंदिर नगर मंडल 3 द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व स्वाधीनता आंदोलन के वीरों और शहीदों को याद करते हुए, भारत की आन बान और शान के गौरव को जन जन तक पहुंचने के लिए तिरंगा यात्रा राम मंदिर नगर मंडल तीन में निकाली गई। मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों से सम्मान पूर्वक भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ राम मंदिर प्रांगण छोटी बाजार से प्रारंभ होकर गणेश चौक, पावर हाउस, बड़ी माता के सामने से मेन रोड, गोलगंज, इतवारी, फव्वारा चौक, पोस्ट ऑफिस, मोहबे मार्केट, बुधवारी , राजपाल चौक, पोला ग्राउंड, शिवाजी चौक से मुख्य मार्गों का भ्रमण कर शहीद स्मारक पर पहुंची। जहां अमर शहीदों की स्मृति में नारे लगा कर और राष्ट्र गान उपरांत समापन हुआ। यात्रा में मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, पंकज पाटनी ,अरविंद राजपूत , मोरेश्वर हिवसे , गजेन्द्र बारस्कर, मयूर पटेल, वमन साबले, बबलू परते , मंगेश कपाले, वंदना विश्वकर्मा,विश्वेंद्र बैंस, मोहित बुनकर , मनीष गुप्ता, सुरेन्द्र भारद्वाज,, रोहित माहोरे, चंद्रकांत ठाकुर, नितिन राउत, ऋषिकांत मालवीय, अशोक साहू, नंदू बागड़ी, कुंज राठी, राजा गढ़वाल, राजू चौकसे, यश गुप्ता, अनिल साहू, प्रदीप जैन गुड्डा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गुलाबरा नगर मंडल 4 द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा,शहीद स्मारक में की गई साफ-सफाई
गुलाबरा नगर मंडल 4 अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया के नेतृत्व में मंडल के द्वारा मानसरोवर कांप्लेक्स के सामने स्थित शहीद मेजर अमित ठेंगे प्रतिमा के पास स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया। यहां उपस्थित मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा परिसर में साफ सफाई की गई। जिसके बाद शहीद मेजर अमित ठेंगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात मानसरोवर काम्प्लेक्स के सामने से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई, जो कलेक्ट्रेट रोड होते हुए शहीद स्मारक शिवाजी पार्क पहुंची। जहां उपस्थित जनों द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर गुलाबरा नगर मंडल 4 अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया, नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा महापौर विक्रम सिंह अहके, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ग्यासुद्दीन पाशा, नगर निगम सभापति चंद्रभान देवरे, पार्षद भूरा भावरकर, लोकेश डेहरिया, विजय पाटिल, पूर्व नगर महामंत्री दिनेश मालवी, महामंत्री अंकित तिवारी, आशुतोष वाडिवा, उपाध्यक्ष निशा गोस्वामी, ममता डोंगरे, मिलिंद नवघरे, नीरज वर्मा, मंत्री भारती जैन, प्रभा ओक्टे, कुणाल पाल, मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी विकास जामकर, कार्यालय मंत्री मनेश सोनी, कोषाध्यक्ष सागर बंदेवार, मन की बात प्रभारी प्रतिभा कपाले, चौतराम पाल, कमल वाजपेई, राजेश राउत, रिंकू सिंह, अशरब कुमरे, राजा बड़ोदा, राज गोहर, राजकुमार बटके एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।