Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापुरूषों और लोकतंत्र सेनानियों के स्मारकों के आसपास की सफाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापुरूषों और लोकतंत्र सेनानियों के स्मारकों के आसपास की सफाई
छिंदवाड़ा
14-Aug-25
भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व चलाया गया स्वच्छता अभियान

छिंदवाड़ा

राम मंदिर नगर भाजपा मण्डल छिंदवाड़ा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व महापु़़रूषों और लोकतंत्र सेनानियों के स्मारकों पर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर महापुरूषों और लोकतंत्र सेनानियों के स्मारकों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष नवीन बारसकर ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9ः00 बजे से सर्वप्रथम महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल फव्वारा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई की गई। यहां पर झाड़ू लगा कर पानी से महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने की। इसके बाद पुराना पवार हाउस के पास लोकतंत्र सेनानी स्व. प्रतूलचंद द्विवेदी की प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई करके पानी से प्रतिमा की धुलाई की गई। तदोपरांत छोटा तालाब सुभाष टापू पर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थल के आसपास भी स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई।

श्री बारस्कर ने जानकारी दी कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर मंडल के द्वारा स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर अगामी कार्यक्रमों के तहत 13 और 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में तिरंगा लगाना, विभाजन विभीषिका दिवस और अमर शहीदों के याद में मशाल यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को आयोजित स्वच्छता अभियान के अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी पंकज पाटनी, मोरेश्वर हिवसे, करतार सिंह, पप्पू ठाकुर, बबलू पराते, मोहित बुनकर, मयूर पटेल, त्रिलोक राउत, वंदना विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, प्रतीक दामोदर, मनमोहन चांडक, यश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, राजा गढ़ेवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On