Home News Helpline Classified Jobs About Contact

यूरिया संकट को लेकर अब जिला मुख्यालय में किसानों का प्रदर्शन

यूरिया संकट को लेकर अब जिला मुख्यालय में किसानों का प्रदर्शन
छिंदवाड़ा
13-Aug-25
छिंदवाड़ा

प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी के लाख नकारने के बावजूद यूरिया संकट की आग जिला मुख्यालय तक पहुंच गई। बुधवार की दोपहर जब पूरा प्रशासन भाजपा की तिरंगा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगा था तभी परासिया मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास किसानों ने यूरिया की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।  जाम की सूचना मिलते ही देहात थाना का पुलिस बल पहुंच गया। परासिया एसडीएम शुभम कुमार ने किसानों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि टोकन के अनुसार सभी किसानों को यूरिया वितरित किया जाएगा। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पहली बार छिंदवाड़ा आगमन हुआ उधर किसानों के प्रदर्शन से एक बार फिर राजनीति और प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है।



किसान संयम बरतें: कलेक्टर

जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के बाद कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने एक बार फिर किसानों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है और लगातार नई खेप भी मंगाई जा रही है। जिले की ग्रामीण अंचलों में शीघ्र ही वितरित की जाएगी।


Share News On