Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

देशभक्ति का संदेश देते हुए रोटरी क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा

देशभक्ति का संदेश देते हुए रोटरी क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा
छिंदवाड़ा
13-Aug-25
छिंदवाड़ा

बुधवार को रोटरी क्लब छिंदवाड़ा द्वारा तिरंगा यात्रा निकली गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जयकारा लगाते हुए देश भक्ति का संदेश दिया। सिवनी प्राणमोती स्थित रोटरी भवन से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे. विनोद तिवारी, सचिव रोटे. निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल, रोटे संदीप सिंह चंदेल, रोटे राकेश भार्गव, रोटे निलेश लाठ सहित अन्य रोटेरियन अंबुजा फाउंडेशन के शैलेन्द्र जी सहित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के स्टूडेंट सहित बड़ी संख्या में स्टॉप ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के आव्हान पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा एवं देश प्रेम का अलख जगाने सभी देशभक्त तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को देश भक्ति भी भावना जाग्रत कर रहे ।आज रोटरी क्लब छिंदवाड़ा भी सिवनी प्राण मोती स्थित  रोटरी भवन से बाबा रामदेव कॉलोनी की गलियों में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को  देश की आन बान शान तिरंगा के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जज्बा पैदा किया जा रहा है।

Share News On