रिमझिम बारिश में उत्साह के निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा
छिंदवाड़ा
13-Aug-25
जगह-जगह हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा बुधवार को दोपहर में इमलीखेड़ा चौक से निकाली गई जो भाजपा कार्यालय में जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। देशभक्ति गीतों पर तिरंगा झंडा लहराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं जोश में दिखाई दिए। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्री खंडेलवाल की यह प्रथम छिंदवाड़ा यात्रा थी। इस दौरान रिमझिम बारिश भी हो रही थी लेकिन तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश बना रहा।

इमलीखेड़ा चौक से प्रारंभ तिरंगा यात्रा चंदन नगर, पुराना नागपुर नाका, ईएलसी चौक, फव्वारा चौक, बस स्टैंड, पुराना बैल बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची। इस दौरान शहर के चंदन नगर, राजा की बगिया, अमित ठेंगे द्वार, पाटोदी परिवार, नैय्यर फर्नीचर के पास, कामठी ज्वेलर्स के सामने, ईएलसी चर्च के सामने, ईएलसी चौक, फव्वारा चौक, मानसरोवर कॉम्पलेक्स सहित जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विजय पांडे, गुरमीत सिंह बेदी सहित जिले भर से आए भाजपा के वरिष्ठ नेता, विभिन्न मंडल अध्यक्ष, भाजपा महिला नेता व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।