आईपीएस कॉलेज में नशे से दूर रहने युवा विद्यार्थियों को दिलाया संकल्प
छिंदवाड़ा
13-Aug-25
छिंदवाड़ा
नशामुक्त भारत अभियान के पांचवी वर्षगांठ पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने परासिया रोड स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम मंे अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पी. राजोदिया एवं मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी आश्रम की गणेशी दीदी उपस्थित रहीं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी आश्रम की गणेशी दीदी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी व नशे से बचने के उपाय बताएं । अपने वक्तव्य में उन्होंने नशे से होने वाली हानियों के बारे में अवगत कराया।

आयोजित कार्यक्रम में ओम प्रकाश द्वारा नशे से दूर रहने सभी को संकल्प दिलवाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार नरेंद्र पाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नशामुक्ति हेतु मनमोहक शेर-शायरियां, कविता-पाठ कर नशामुक्ति एवं देश-भक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए गए। कार्यक्रम में पंचलाल चन्द्रवंशी, शिवम बागडे, अविनाश अंधवान, अभिजीत चौकसे, कॉलेज का समस्त शैक्षणिक स्टाफ राजकुमार पहाड़े, अश्विन शिंदे, सुखसागर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य जैमिनि खानवे के मार्गदर्शन में किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन इंदिरा प्रियदर्शनी महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी रितेश मालवीय ने किया।