Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 22 अगस्त को

आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 22 अगस्त को
छिंदवाड़ा
11-Aug-25
छिन्दवाडा

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिन्दवाड़ा में 22 अगस्त 2025 को प्रोक्टर एंड गेंबल होम प्रोडक्ट्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा एनएपीएस एवं एनएटीएस के लिये आईटीआई/डिप्लोमा/ इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष में अध्यनरत प्रशिक्षणार्थियों के लिये प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है । जिले के इच्छुक महिला/पुरूष आवेदक इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिन्दवाड़ा के नोडल प्राचार्य सी.बी.उईके के मार्गदर्शन में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई फिटर, मेकेनिष्ट, टर्नर, एमएमव्ही, डीएम, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक तथा डिप्लोमा/बीई- मेकेनिकल, इलेक्ट्रीकल एंड सिविल/इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष में अध्यनरत प्रशिक्षणार्थियों जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष हो प्लेसमेंट ड्राइव के लिये आवेदन कर सकते हैं । चयनित आवेदक को स्टायपेंड आईटीआई को 10000 रूपये एवं डिप्लोमा/बीई को 11500 रूपये व जॉब लोकेशन मंडीदीप होगा। अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से संपर्क किया जा सकता है । इच्‍छुक अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे तक अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ उपस्थित हो सकते हैं।


Share News On