Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रोबोटिक एवं इलेक्ट्रानिक तकनीक पर जूम कार्यशाला 12 को

रोबोटिक एवं इलेक्ट्रानिक तकनीक पर जूम कार्यशाला 12 को
छिंदवाड़ा
11-Aug-25


35 राज्यों के 722 जिलों में एक साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम 

सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक में नवाचार आयोजन

छिंदवाड़ा

नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा मेगा टिकरिंग दिवस का आयोजन किया जा रहा है । 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 722 जिलों में 10,000 ए.टी.एल. लैब एक साथ ए.टी.एल.,नॉन ए.टी.एल के छात्र उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर रोबोटिक एवं इलेक्ट्रानिक तकनीकों का 12 अगस्त, मंगलवार को 60 मिनट तक एक साथ मिलकर डाई इनोवेशन प्रोजेक्ट (वैक्युम क्लीनर) का निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपूर्ण देश में एक साथ आयोजित किया गया है। वैक्युम निर्माण में लगने वाली सामग्री सरस्वती उच्च.माध्य. विद्यालय गणेश चौक छिंदवाड़ द्वारा प्रदाय की जा रही है जिसमें नगर के शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के लगभग 150 छात्र - छात्रा भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम जूम के माध्यम से एक साथ आयोजित किया जायगा। यह कार्यक्रम सरस्वती उच्च.माध्य. विद्यालय गणेश चौक छिंदवाडा की ए.टी.एल. में अटल इनोवेशन मिशन, जूम बैठक के माध्यम से आयोजित किया गया है। जिसकी संपूर्ण व्यवस्थाएं विद्यालय द्वारा पूर्ण कर ली गई है।


Share News On