Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राष्ट्रीय प्रसारण में छिन्दवाडा विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब का चयन

राष्ट्रीय प्रसारण में छिन्दवाडा विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब का चयन
विज्ञान
13-Aug-25
छिंदवाड़ा

नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा मेगा टिंकरिंग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सम्पूर्ण देश के 35 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 722 जिलो में 10,000 अटल टिंकिरिंग लैब में एक साथ, ए.टी.एल. युक्त विद्यालय एवं नॉन ए.टी.एल. विद्यालय के छात्रों ने वैक्युम क्लीनर निर्माण कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर वैक्युम क्लीनर का निर्माण किया। कार्यक्रम में नगर के 15 शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के लगभग 125 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । नगर का प्रथम अटल टिंकरिंग विद्यालय सरस्वती उ.मा.विद्यालय गणेश चौक छिन्दवाडा मेें प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसे नीति आयोग अटल इंनोवेशन मिशन नई दिल्ली द्वारा जूम के माध्यम से सम्पूर्ण देश में प्रसारित किया गया। राष्ट्रीय प्रसारण में ंछिन्दवाडा विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब का चयन किया था। इस कार्यक्रम में सी.एम. राईस सदीप्पनी विद्यालय गुरैया, उत्कृट विद्यालय छिन्दवाडा, विद्या निकेतन, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, भारत भारती, बालाजी पब्लिक स्कूल, संकट मोचन सरस्वती उ.मा.विद्यालय ,शा.हायर सेकण्डरी स्कूल बौहना खैरी एवं सरस्वती उ.मा.विद्यालय गणेश चौक छिन्दवाडा की सहभागिता रही।


Share News On