Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

इमलीखेड़ा में 20 एकड़ भूमि आवंटित, 6 करोड़ 69 लाख में बनेगा खेल परिसर

इमलीखेड़ा में 20 एकड़ भूमि आवंटित, 6 करोड़ 69 लाख में बनेगा खेल परिसर
खेल
17-Jan-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने दिलाई एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर की सौगात

छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा लगातार खेल गतिविधियों का संचालन किया जाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले के खिलाड़ियों को और भी बेहतर खेल सुविधाओं के उद्येश्य से सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले के खिलाड़ियों को एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर की सौगात दिलाई है। इमलीखेड़ा में आवंटित 20 एकड़ की भूमि में 6 करोड़ 69 लाख की राशि से एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को पुरूस्कृत करने के लिए पहुंचे खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सांसद बंटी विवेक साहू की मांग पर ईमलीखेड़ा में एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा के चंद दिनों बाद ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश ने ईमलीखेड़ा में आवंटित 20 एकड़ भूमि में बनने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

ईमलीखेड़ा में आवंटित 20 एकड़ भूमि में 6 करोड़ 69 लाख की राशि से बनने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को सांसद कार्यालय में विभागों के अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए उक्त निर्माण कार्य को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सांसद श्री साहू ने अधिकारियों से भवनों के निर्माण कार्य और खेल गतिविधियों को संचालित करने के लिए बनने वाले विभिन्न कोटों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के एसडीओ महेश अहिरवार, उपयंत्री अंशुल धाकड़, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल अधिकारी के.के.चौरसिया एवं स्कूल शिक्षा विभाग विकासखंड के खेल प्रभारी राकेश चौरसिया उपस्थित थे। ईमलीखेड़ा में बनने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर की सौगात दिए जाने पर समस्त खेल प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं भाजपा के मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजनों ने खेल मंत्री कैलाश विश्वास सारंग और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।

दो फेजों में होगा निर्माण कार्य

ईमलीखेड़ा में आवंटित 20 एकड़ भूमि में एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा। जिसके प्रथम फेज में एप्रोच रोड, प्रशासनिक भवन सहित इंडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में बैडमिंटन, मल्टीपर्पज हॉल, योगा हॉल, टेबल टेनिस हॉल, फिटनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। वहीं द्वितीय फेज में 400 मी सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल, स्विमिंग पूल, कबड्डी कोट, खो-खो कोट, वॉलीबाल कोट, सिंथेटिक कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।
Share News On