Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

खाते में आए 1250 रुपये, घर के खर्च से लेकर स्कूल की फीस तक आएंगे काम

खाते में आए 1250 रुपये, घर के खर्च से लेकर स्कूल की फीस तक आएंगे काम
छिंदवाड़ा
16-Jun-25
गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों की महिलाओं को रहता है  इंतजार

छिंदवाड़ा

खाते में पैसे आते ही मोबाइल पर ट्यून बजी। कमला ने जैसे ही अपने मोबाइल फोन को चेक किया उसके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आई क्योंकि इन्हीं पैसों का वो इंतजार कर रही थी। अब उसके घर का खर्च और बच्चों की स्कूल फीस सबकुछ मैनेज हो जाएगा। ये एक कमला की ही कहानी नहीं है बल्कि कमला जैसी लाखों महिलाओं की कहानी है जिन्हें प्रदेश सरकार से मिलने वाली लाड़ली बहना  योजना की राशि का इंतजार रहता है। 
दिहाड़ी मजदूर से लेकर छोटे-मोटे काम कर 3-4 हजार रूपए महिने कमाने वाली महिलाओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना काफी कारगर सिद्ध हुई है।  इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि का इंतजार हर उस महिला को रहता है जिसकी जिंदगी तंगी से गुजर रही है। योजना की इस राशि से ही कई बार घर का किराना, सब्जी भाजी का इंतजाम होता है। 
आज सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर की है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 1करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की जून माह की किस्त 1551 करोड़ 44 लाख रूपये अंतरित की। लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 25वीं किश्त है। योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना को प्रत्येक माह 1250 रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जाती है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रूपए की राशि, 27 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 39.14 करोड़ रुपए की राशि तथा मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में 6 हजार 821 श्रमिक परिवारों की 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का भी सिंगल क्लिक से अंतरण किया।
Share News On