Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 26 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला

महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 26 नवंबर को लगेगा युवा संगम रोजगार मेला
नौकरियां
25-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

इंदिरा गांधी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ आलोक यादव द्वारा बताया गया कि 26 नवंबर, गुरुवार को युवा संगम मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें भोपाल, नागपुर, जबलपुर, इंदौर, अहमदाबाद, छिंदवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 15 कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन एसोसिएट, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस वर्क, अकाउंट्स एवं सेल्स सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। विभिन्न कंपनियों में पदों के अनुसार 7,500 रुपये से लेकर 25,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा सामान्यतः 18 से 40 वर्ष तक रखी गई है।

रोजगार मेले का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है। डॉ आलोक यादव प्राचार्य पॉलिटेक्निक एवं जिला रोजगार अधिकारी माधुरी भलावी द्वारा अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने तथा रोजगार मेले में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।
Share News On