Home News Helpline Classified Jobs About Contact

7 ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट क्रिश्चियन क्लब ने 2-1 से जीता

7 ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट क्रिश्चियन क्लब ने 2-1 से जीता
खेल
25-Nov-26
पुरस्कार में मिले 51,000 रुपये और शील्ड

छिंदवाड़ा अपडेट

श्री छत्रपति शिवाजी मंडल के तत्वावधान में आयोजित 7 ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला क्रिश्चियन क्लब छिंदवाड़ा एवं मना ठाकुर सिवनी के मध्य हुआ, जिसमें क्रिश्चियन क्लब छिंदवाड़ा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे जी, चौरई विधायक सुजीत चौधरी एवं नितिन उपाध्याय, राहुल ठाकरे उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता टीम क्रिश्चियन क्लब छिंदवाड़ा के कप्तान राही दयाल को 51,000 रुपये की नगद पुरस्कार राशि एवं विजेता शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम मना ठाकुर सिवनी को 21,000 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट गोलकीपर अवार्ड अजय राणा जी को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, एकता, भाईचारे एवं खेल भावना को बढ़ावा देती हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर मंडल अध्यक्ष अक्षय ओक्टे एवं मंडल के समस्त सदस्यों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर आनंद बक्शी, राजू तिवारी कोमल साहू, तरुण कराडे सहित अन्य उपस्थित रहे। समस्त मंडल परिवार की ओर से विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Share News On