9वीं-10वीं के विद्यार्थियों के लिए समर्पण इंस्टीट्यूट ने शुरू किया फाउंडेशन कोर्स
शिक्षा
25-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके समर्पण इंस्टीट्यूट द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अब कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं। संस्थान द्वारा सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
संस्थान में NEET, IIT-JEE, बोर्ड एवं फाउंडेशन की तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्थान के एकेडमिक डायरेक्टर ईआर. अंशुल भास्कर सर एवं ब्रांच हेड अभिषेक विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार यहां अनुभवी फैकल्टी, उच्च गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री, CBT ऑफलाइन मोड टेस्ट, SITTS टेस्ट सीरीज, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं डाउट सॉल्विंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही विद्यार्थियों के लिए अनुशासित एवं स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण भी तैयार किया गया है।
संस्थान द्वारा प्री-सेशन प्रवेश पर सभी कोर्स में अधिकतम 55 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की गई है। यह छूट सीमित सीटों के लिए उपलब्ध रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी परासिया नाका, वीआईपी रोड, मानवता हॉस्पिटल के पास स्थित समर्पण इंस्टीट्यूट में संपर्क कर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।