Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिलेभर में 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

जिलेभर में 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस
छिंदवाड़ा
25-Nov-26
जिलेभर में आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां

छिन्दवाडा अपडेट

भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। इसी दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस के अवसर पर राज्य शासन द्वारा 26 नवंबर 2026 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थाओं में संविधान दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जाएगा। कलेक्टर श्री नारायन ने इस आयोजन में शासकीय सेवकों के साथ ही आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को डलळवअ पोर्टल के माध्यम से संविधान की उद्देशिका के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। डल्ठींतंज एवं डलळवअ पोर्टल पर आयोजित संविधान प्रश्नोत्तरी में भी अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 18 से 26 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।

संविधान में निहित मूल्यों एवं मौलिक सिद्धांतों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 24 से 26 नवंबर तक आयोजित विकसित भारत युवा संवाद में डल्ठींतंज के युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर श्री नारायन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि संविधान दिवस के सभी कार्यक्रमों में शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, सहकारी संस्थाओं एवं युवाओं के साथ कार्यरत अन्य संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जिलेभर में उत्साह एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजन किया जाए।
Share News On