Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने पर भक्तों ने किया सांसद का अभिनंदन

दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने पर भक्तों ने किया सांसद का अभिनंदन
छिंदवाड़ा
25-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के बाद छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के दादाजी धुनीवाले के भक्तों सहित जिलेवासियों को मिली दादाधाम एक्सप्रेस की सौगात मिलने पर छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के दादाजी धुनीवाले के भक्तों ने बुधवार की शाम को सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य अभिनंदन करते हुए सम्मान किया। इस अवसर पर भक्तों ने कहा कि लंबे समय से दादाधाम एक्सप्रेस को शुरू करने के प्रयास सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा किए जा रहे थे। जिसे आखिरकार सफलता मिल ही गई।

उन्होंने कहा कि दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू हो जाने से दोनों जिलों के दादाजी भक्तों के साथ ही जिलेवासियों को खंडवा सहित अन्य स्थानों में पहुंचने में काफी सुविधा मिल सकेगी। दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू किए जाने पर सभी लोगों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी भक्तगणों एवं आमजनों का मिठाई खिलाकर मुंह भी मिठा किया।

इस अवसर पर नगरपालिका पांढुर्णा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, भाजपा के वरिष्ठ नेता अज्जू ठाकुर, पांढुर्णा से प्रमुखजनों में लोचन खवसे, दुर्गेश उईके, मदन भंागे, सोनू बागड़े, नरेश कलंबे, विजय हिड़ाउ, प्रदीप कामदार, विजय हलवे, महेश अन्ना, बंटी भांगे, महेश गिरारे, योगेश राठौर, मोरेश्वर नारेकर, प्रदीप चौहान, छिन्दवाड़ा से प्रमुखजनों में दुर्गाप्रसाद चौरसिया, कृपाशंकर राय, विजय साहू, राजेश जुनेजा, दीपक मोहिते, दिनेशकांत मालवीय, शिव ताम्रकार, ऋषिकांत मालवीया सहित अन्य भक्तगण और आमजन मौजूद थे।
Share News On