क्रिकेट प्रतियोगिता में धुरंधर इलेवन और आनंद हॉस्पिटल विजेता
खेल
25-Nov-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा जिले के सांसद बंटी विवेक साहू के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कलेक्ट्रेट छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 25 नबम्बर को धुरंधर इलेवन और आनंद हॉस्पिटल की टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें धुरंधर इलेवन और आनंद हॉस्पिटल विजेता रही। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मनोनित पार्षद माया बंदेवार, नीलू क्षेत्रीय, जया विश्वकर्मा अन्य वरिष्ठजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट छिन्दवाड़ा के सामने स्थित मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आर्कषक मैचों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक उपस्थित हो रहे है। मैचों के निर्णायक के रूप में अंकित सौलंकी, संदीप मालवी, बिटटू विवेक मंडराह, रेवाराम बनवारी, शैलेष करमरकर, जावेद खान, वसीम खान, राशिद खान, आनंद गोहर, विवेक बिट्टू भाऊ, आनंद गिरीपुंजे, शहादत खान, महेश डोंगरे, सुधीर ताम्रकार अंपायर, स्कोरर व कामनट्रेटर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।