Home News Helpline Classified Jobs About Contact

काराबोह डेम के समीप युवाओं ने चलाया जल स्वच्छता अभियान

काराबोह डेम के समीप युवाओं ने चलाया जल स्वच्छता अभियान
छिंदवाड़ा
17-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

जल संरक्षण एवं जल संचयन के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंगलबार 17 नवंबर को कारावोह डेम में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डेम में जमा गाद को निकालने एवं जलाशय की स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया। अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, जल संग्रहण क्षमता में वृद्धि तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया गया।समस्त मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट ने सुबह से ही कारावोह डेम पहुंचकर हाथों में फावड़ा घमेला लिए डेम के पास जमी पाउच, पन्नी पालीथीन के साथ साथ साथ डेम की गाद को इकट्ठा कर श्रमदान से स्वच्छता अभियान चलाया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी परामर्शदाता विनोद तिवारी,एवं डॉ लता नागले ने उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण को जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संदेश दिया। परामर्शदाता श्रीमती तृप्ति सिंह एवं आशीष साहू ने उपस्थित सभी लोगों को जल का महत्व बताते हुए कहा जल है तो कल है जल ही जीवन है इसे संरक्षित करना बहुत जरूरी है।कारावोह डेम के आस पास की सफाई अभियान के पश्चात सभी ने ग्राम कारावोह ग्रामीणों के बीच जल संगोष्ठी का आयोजन कर जल संरक्षण पर चर्चा की।ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Share News On