Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्काउट गाइड के कैंप में बच्चों ने सीखा अनुशासन का पाठ

स्काउट गाइड के कैंप में बच्चों ने सीखा अनुशासन का पाठ
शिक्षा
17-Nov-26
जिला स्तरीय द्वितीय सोपान स्काउट एवं गाइड जांच शिविर सम्पन्न 

छिंदवाड़ा अपडेट

जिला स्तरीय द्वितीय सोपान स्काउट एवं गाइड जाँच शिविर का पांच दिवसीय आवासीय शिविर जिला प्रशिक्षण केंद छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया। भारत स्काउट एवं गाइड जिला स्तरीय वार्षिक कार्यक्रम अनुसार जिला स्तर द्वितीय सोपान स्काउट एवं गाइड जांच शिविर का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट छिंदवाड़ा जे के इडपाचे के मार्गदर्शन में 13 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित किया गया।

सर्व प्रथम स्काउटिंग गाइडिंग परम्परा अनुसार अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्कार्फ बागल लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद स्काउट एवं गाइड द्वारा लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। शिविर में स्काउट एवं गाइड प्रवेश से द्वितीय सोपान तक का जांच परीक्षा ली गई। स्काउट गाइड नियम प्रतिज्ञा इतिहास पायनियरिंग कंपस गांठे फास्टडेड पट्टियां आदि विषयों की जांच परीक्षा ली गई। उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले स्काउट एवं गाइड के छात्र छात्राओं को संभाग स्तरीय शिविर में सम्मलित होने का अवसार मिलेगा ।

शिविर के ग्रांड कैम्प फायर में मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्काउट गाइड के जिला संघ अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त एवं राज्य संघ उपाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड तुकाराम दुर्गे ने की । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भारत स्काउट गाइड जिला संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती बी अनुराधा नायडू ,उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान , उपाध्यक्ष मनोज आरपुरे , डी ओ सी स्काउट नरेंद्र कुमार शर्मा की उपस्थित सहित समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे। शिविर का संचालन अजय कुमार धुर्वे श्रीमती रिजवाना परवीन के द्वारा किया गया। शिविर में सहयोगी के रूप में नकुल खपरे श्रीकांत नागवंशी मनीष कुमार जैन राजेंद्र कुमार सोनी श्रीमती अंजू राजपूत श्रीमती संगीता रोचवानी के द्वारा शिविर में सहयोगी के रूप में कार्य किया गया । 

सभी अतिथियों ने कैंप के सभी प्रतिभागियों को सफलता के लिए बधाई दी।एवं प्रशिक्षण मंडल के सक्रिय प्रयासों की सराहना की।कैंप में कैंप संचालक अजय धुर्वे ने पांच दिवसीय आवासीय शिविर की आयोजित की गई गतिविधियों से अपने शिविर प्रतिवेदन के माध्यम से अतिथियों को जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में श्रीमती रिजवाना परवीन के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन राजेन्द्र कुमार सोनी के द्वारा किया गया।
Share News On