Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मोहखेड़ के ग्राम जाम में लगा 63 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मोहखेड़ के ग्राम जाम में लगा 63 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
17-Nov-26

262 मरीजों का उपचार, 05 मरीज जिला चिकित्सालय रेफर

छिन्दवाड़ा अपडेट

मंगलवार को 63 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भाजपा मंडल मोहखेड़ के ग्राम जाम में किया गया। शिविर में बतौर मुख्यअतिथि पहंुचे पांढुर्णा के भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले मे आयोजित किए जा रहे 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ हजारों ग्रामीणों और और जरूरतमंदों को मिल रहा है।  

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने शिविर में उपस्थित चिकित्सकीय टीम एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण अंचलों तक पहुँचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर संचालित 100 दिवसीय 100 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय एवं जनहितकारी प्रयास है। शिविर के दौरान स्वास्थ्य शिविर प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में भाजपा मंडल मोहखेड़ के ग्राम जाम में 63वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी मोहखेड़ के मंडल अध्यक्ष गगन घटकडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसंबर तक छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले मे 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष सदन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनकल्याण और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएँ एवं सेवा गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने ही गांव में स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलना अत्यंत लाभकारी है। यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के संकल्प को साकार कर रहा है।
         विदित हो कि भाजपा मंडल मोहखेड़ के ग्राम जाम में आयोजित हुए शिविर में 262 मरीजों का उपचार किया गया। जिसमें 114 पुरूष व युवा और 148 महिलाएं व बालिकाएं शामिल थी। इस दौरान शिविर में मिले 05 मरीजों को उच्च उपचार के लिये जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा रिफर भी किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने समस्त चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रमुख योगदान रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से यह रहे उपस्थित

ग्राम जाम में आयोजित हुए 63 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा अध्यक्ष संदीप मोहोड़, स्वास्थ्य शिविर प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बालाघाट जिले के प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता विलास घोगे, भारतीय जनता पार्टी मंडल मोहखेड़ अध्यक्ष गगन घटकड़े, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सदन साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोरेश्वर मसकोले, ग्राम पंचायत जाम सरपंच श्रीमती अंजू मस्तकार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा ताई खंडागडे, मंडल महामंत्री गणेश डोंगरे, वेद सिसोदिया, ग्राम जाम बूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर खंडागडे, मोहित घटकड़े, हरिशंकर डोंगरे, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष निलेश मस्तकार, ओबीसी मोर्चा मंडल मुखेड़ अध्यक्ष सुदामा ढोबले, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज साहू, मदन साहू, नीलेश्वर देशमुख, सुनील देशमुख, अजय दरवईकर, जनपद सदस्य लिंगा विपिन कराड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, चिकित्सकीय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।  
Share News On