युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
छिंदवाड़ा
16-Jan-26
छिंदवाड़ा
कांग्रेस नेता अमित प्रजापति ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं पूर्व सांसद नकुल नाथ के निवास शिकारपुर में विनय मर्सकोले (राणा) सहित कई युवाओं ने कांग्रेस की नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुये। इस अवसर पर पूर्व सांसद नकुल नाथ ने सभी युवाओं का स्वागत किया। वहीं कांग्रेस नेता अमित प्रजापति ने नकुल नाथ के समक्ष शामिल हुये युवाओं को कांग्रेस के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

विनय मर्सकोले के साथ शामिल हुये युवाओं में प्रमुख रूप से विवेक दास, राज शुक्ला, मयंक, कुणाल बाड़बूदे, शैलेन्द्र धुर्वे, अभिषेक, आयुष बरकडे, जितेंद्र उइके, राहुल कुमरे, दुर्गेश इरपाची, पवन ईरपांची, आर्यन भलावी, सचिन वानखेड़े, राहुल वानखेड़े, पवन वानखेड़े सहित अन्य युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पूर्व सांसद नकुल नाथ को भरोसा दिलाते हुये कहा कि हम सभी कांग्रेस पार्टी में ईमानदारी पूर्वक आपके दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे।