युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी ने वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद
राजनीति
02-Nov-26
संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति जताया आभार,
युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का लिया संकल्प

छिंदवाड़ा अपडेट
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी ने नवीन दायित्व मिलने के पश्चात जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के अनुभवी पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अपने नए दायित्व के लिए वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस क्रम में नव नियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी ने महामहिम पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से उनके निज निवास पर मुलाकात कर संगठनात्मक मार्गदर्शन लिया तथा लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू से भेंटकर नवीन दायित्व के लिए मिले सहयोग और शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कार्यालय मंत्री भरत घई, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल एवं पूर्व नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी से भेंटकर संगठन के कार्यों और युवा मोर्चा की आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी मजबूती का आधार समर्पित कार्यकर्ता, अनुभवी नेतृत्व और ऊर्जावान युवा शक्ति है। वरिष्ठ नेताओं का अनुभव एवं मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के माध्यम से जिले के युवाओं को पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रवादी चिंतन और जनसेवा के कार्यों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ करते हुए युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर नव नियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी के साथ युवा नेता जिला मीडिया प्रभारी सचिन चौरसिया, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष विष्णु पाल, शिवा सरसवार, युवा नेता राहुल बंसल, अमित भारद्वाज, पीयूष खुराना, राहुल बादशाह, चंचलेश साहू, ऋषभ चौरसिया, कार्तिक पटेल, सौरभ सूर्यवंशी, आतिफ अहमद, अमित यादव, विक्की सूर्यवंशी, राजेंद्र साहू, सदन सूर्यवंशी, दिनेश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।