Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सहस्त्रबाहु जंयती को लेकर सर्ववर्गीय जिला कलार समाज ने की बैठक

सहस्त्रबाहु जंयती को लेकर सर्ववर्गीय जिला कलार समाज ने की बैठक
छिंदवाड़ा
02-Nov-26
सहस्त्रबाहु जयंती पर होगा विशेष पूजन अर्चन

कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए बनाई अस्थाई समिति

छिंदवाड़ा अपडेट

सर्ववर्गीय जिला कलार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक बी.डी. राय होटल में संपन्न हुई। बैठक में कलार समाज के सभी वर्गों के सामाजिक जन और मातृशक्ति बडी संख्या में उपस्थित रही। बैठक में सभी की उपस्थिति में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ हेमंत राय एवं कृपाराम सूर्यवंशी ने की।  

समाज के प्रवक्ता आशीष कटकवार और अखिल सूर्यवंशी ने बताया कि सहस्त्रबाहु जयंती को लेकर सर्ववर्गीय जिला कलार समाज की महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 16 नवंबर को सहस्त्रबाहु चौक पोला ग्राउंड में सर्ववर्गीय जिला कलार समाज के द्वारा विशेष पूजन अर्चन मातृशक्ति की उपस्थिति में संपन्न होगा। समाज के अन्य वर्गों  के द्वारा जिले भर में अन्य कार्यक्रम और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों  नगर एवं जिले के अन्यत्र स्थानों में आयोजित किये जाएंगे। आगामी 29 नवम्बर को जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएंगा। शीघ्र ही कलार समाज की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर नवीन कार्यकारिणी बनाई जायेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान सहस्त्रबाहु के मंदिर का निर्माण भी शीघ्र ही किया जाएंगा।

समाज के प्रवक्ता आशीष कटकवार और अखिल सूर्यवंशी ने बताया कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों को विधिवत सम्पन्न कराने हेतु अस्थाई समिति का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष अरविंद राय के साथ दो कार्यवाहक अध्यक्षों व सचिव की नियुक्ति भी की गई है, जिसमें खुशनयन सूर्यवंशी एवं अमित माहोेरे कार्यवाहक अध्यक्ष और सचिव गौरव जायसवाल नियुक्त किए गए है। साथ ही वरिष्ठजनों का एक मार्गदर्शन मंडल, युवा कार्यकारिणी और महिला समिति का गठन किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आपसी समन्वय से अध्यक्षीय समिति के नेतृत्व में तय समय सीमा में निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से राय, सूर्यवंशी, माहोरे, जायसवाल, चौकसे, शिवहरे, मालवीय वर्ग सहित अन्य सर्ववर्गीय कलार समाज के सामाजिक बंधु बडी संख्या में उपस्थित थे।
Share News On