Home News Helpline Classified Jobs About Contact

व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराना प्राथमिकता: अरुण शर्मा

व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराना प्राथमिकता: अरुण शर्मा
राजनीति
02-Nov-26
राज टॉकीज और पुराना बैल बाजार क्षेत्र के व्यापारी मिले जिला संयोजक से

व्यापारियों ने किया भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरूण शर्मा का स्वागत

छिंदवाड़ा अपडेट

भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अरुण शर्मा का राज टॉकीज एवं बैल बाजार क्षेत्र के व्यापारियों, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत कर नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष समीरुद्दीन चानू, रिजवान खान, अता खान, बाबू खान, शेख उबेद, वजाहत हुसैन, निहाल खान, मुस्तफा शाह एवं इरफान बक्श सहित राज टॉकीज व्यापारी मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के फुटकर व्यापारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरुण शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारियों की एकजुटता संगठन की शक्ति है। व्यापारी प्रकोष्ठ का प्रयास रहेगा कि व्यापारियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं को संगठन एवं शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाए और उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।

व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरुण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के आर्थिक सशक्तिकरण और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचाना तथा पात्र व्यापारियों को उनका लाभ दिलाना व्यापारी प्रकोष्ठ की प्राथमिकता होगी।

व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरुण शर्मा ने कहा कि व्यापारी प्रकोष्ठ व्यापारियों और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा। व्यापारिक हितों की रक्षा, समस्याओं का समाधान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना उनकी कार्ययोजना का प्रमुख हिस्सा रहेगा।

व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरुण शर्मा ने अपने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए राज टॉकीज व्यापारी मंडल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समस्त व्यापारी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से व्यापारी प्रकोष्ठ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Share News On