Home News Helpline Classified Jobs About Contact

युवक कांग्रेस ने जुआ, सट्‌टा और शराब के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

युवक कांग्रेस ने जुआ, सट्‌टा और शराब के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
राजनीति
16-Aug-26
अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अविलम्ब ठोस कार्रवाई के लिए की मांग

छिन्दवाड़ा

युवक कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक विधानसभा स्तर पर सतत रूप से जारी है। अमरवाड़ा विधानसभा में सम्पन्न हुई बैठक में युकां को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में संचालित जुआ, सट्‌टा और शराब की अवैध बिक्री को तत्काल रोकने की मांग करते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव में होने चाहिए, इसके लिए हमें संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना होगा। इसके लिए संगठन की गतिविधियों को और अधिक तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने विधानसभा स्तर के उपस्थित युकां के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि जहां उनकी आवश्यकता होगी वे तत्काल उनके साथ उपस्थित होंगे।  

बैठक में संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के बाद अमरवाड़ा क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों जुआ-सट्टा, अवैध शराब विक्री के ख़िलाफ़ एसडीओपी अमरवाड़ा को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धीरन शाह, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी सुबोध पटेल, जिला उपाध्यक्ष मोहित रघुवंशी, रजनीश मोहने, विशेष पटेल, नावेद खान एवं ब्लॉक और क्षेत्रीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share News On