Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष का कोयलांचल में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष का कोयलांचल में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
राजनीति
09-Sep-26
छिंदवाड़ा/परासिया

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल यदुवंशी का जिला अध्यक्ष बनने के बाद परासिया विधानसभा क्षेत्र में प्रथम दौरा सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों एवं ग्रामों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

दौरे के दौरान शिवपुरी मंडल के शिवपुरी में मंडल अध्यक्ष देवीपाल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इसके पश्चात् पटपडा मंडल के भमाड़ा में अभिषेक परतेती ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया! ग्राम पंचायत मानकादेही खुर्द में कुबेरसिंग सूर्यवंशी एवं शिवमोहन सूर्यवंशी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इसके बाद पटपड़ा मंडल के अध्यक्ष राकेश बेलवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया आगे संजय पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोरडोंगरी में स्वागत किया इसके पश्चात उमरेठ मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया! इस अवसर पर परसिया के न्यूटन के जयंत राय एवं अश्वनी यदुवंशी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इसके बाद चांदामेटा में पंकज मुंगिया के साथ अंकित चौरसिया ने स्वागत किया!

विभिन्न क्षेत्रों में जिला अध्यक्ष गोपाल यदुवंशी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल यदुवंशी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने और ओबीसी समाज के लोगों के अधिकारों एवं समस्याओं के लिए संघर्ष करने के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरी तरह तत्पर है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

गोपाल यदुवंशी के प्रथम दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पूरे दौरे के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की टीम एवं स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान परासिया विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया, श्रीमती कांता ठाकुर , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुबेर सूर्यवंशी , जिला कोषाध्यक्ष विष्णु पाल , विजय नामदेव, शैलेश चौहान अभिषेक परतेती, आयुष पाल, शिव उसरेठे , संदीप माहौर, बंटी चौरे,नीरज मौर्या अजीत विक्की सूर्यवंशी आदि सहित  अन्य वरिष्ठ नेता इंदर टांडेकर , मुकेश सालवंशी देवीसिंह राजपूत राम भावरकर मिथुन बांसकर पंकज दुबे, सुनील चन्द्रवंशी, विक्की चौहान, सतापशाह राम चंद्रवंशी इंद्रपाल साहू  सहित  बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On