सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों की बनी कार्ययोजना
राजनीति
09-Sep-26
भाजपा कार्यालय में पातालेश्वर मंडल मासिक संगठनात्मक बैठक

छिंदवाड़ा
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार भाजपा छिंदवाड़ा नगर पातालेश्वर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ उपस्थितजनों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन कर किया गया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर संपन्न करने के साथ ही सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की टोली घोषित की गई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि जन सेवा ही प्रभु सेवा के वाक्य को चरितार्थ करते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंचकर मोदी जी के गरीब कल्याण नीति एवं विकास कार्यों का प्रचार कर समाज में सेवा कार्य संपन्न करें । भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर को अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रत्येक घरों में दीप जलाकर दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाए। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य स्वच्छता रक्तदान के साथ ही पौधारोपण रंगोली चित्रकला ऐसी विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन टोली द्वारा संपन्न कराने हेतु बैठक में निर्देश दिए गए।
बैठक में मंडल प्रभारी मनेष श्रीवास्तव द्वारा विगत माह संपन्न हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों मन की बात एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा किए जाने के साथ संगठनात्मक उपस्थित लेकर,आगामी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित करने हेतु कहा गया। बैठक का संचालन महामंत्री राजकुमार बघेल द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सेवा अभियान के मंडल टोली सदस्य एवं सभापति संजीव संजीव यादव द्वारा किया गया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के जिला प्रभारी अभिलाष गौहर मंडल के अभियान प्रभारी धर्मेंद्र वंशकार द्वारा भी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। बैठक समापन के पश्चात समस्त उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता पीतांबर दुधनी, मंडल महामंत्री कुंदन मिगलानी, सभापति बलराम साहू, मनोज कुशवाहा, उपाध्यक्ष तरुण किंद्रा, जीत सिंह ठाकुर, जगदीश गोदरे, संतोष ठाकुर, प्रहलाद यादव, मंडल मंत्री गयाप्रसाद वाडिवा, संगीता डेहरिया, शक्ति केंद्र संयोजक नीरज भारद्वाज, संदीप चौधरी, जया विश्वकर्मा, नितेश गुप्ता, समीर दुबे, बृजेश रघुवंशी, मनोज साहू, पवन बंडेवार, दिगंबर सिंह चौहान, सनी मालवीय, रामचरण नेवरे, राकेश पटेल, रमेश यादव, अमीन अंसारी, राजकुमार श्रीवास्तव, निहाल गोदरे, राकेश सरेठा, परमल रघुवंशी, कपिल साहू, सतीश विश्वकर्मा, राजू यादव, भवानी यादव, संतोष मस्तकार, राजेंद्र जैन, अरविंद राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल पदाधिकारी भूत पदाधिकारी उपस्थित थे।