Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद कार्यालय में हुई भाजपा राम मंदिर नगर मंडल छिंदवाड़ा की बैठक

सांसद कार्यालय में हुई भाजपा राम मंदिर नगर मंडल छिंदवाड़ा की बैठक
राजनीति
09-Sep-26
छिन्दवाड़ा

भाजपा राम मंदिर नगर मंडल छिंदवाड़ा की बैठक सांसद कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने प्रदेश से प्राप्त और जिले की बैठक में मिले निर्देशों की जानकरी देते हुए कहा कि हमें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस उनके द्वारा 25 वर्षों की सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाना है। बैठक के अवसर पर मंडल के प्रभारी और जिला मंत्री गोलू नागरे ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पच्चीस वर्ष के कार्यकाल को सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक मनाने का आवाहन किया। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम के संगठन एप में अपलोड नहीं करने पर चिता जाहिर की।  

बैठक के दौरान मनोनीत पार्षद अरविंद राजपूत ने विपक्षियों द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू और भाजपा के बारे फैलाई जा रही अफवाहों का विरोध करने की बात करते हुए कहा कि यदि हम मौन रहते है तो विपक्षियों का हौसला बढ़ता है। बैठक का संचालन करते हुए मंडल महामंत्री पंकज पाटनी ने जानकारी दी कि अब हर बूथ का प्रभारी बनाया जायेगा जो आने वाले सभी कार्यक्रम जिम्मेदारी से कराएगा। बैठक का आभार आलोक साहू ने व्यक्त किया।

इस बैठक में जिला मंत्री श्रीमती गरिमा दामोदर, मोरेश्वर हिवसे,शरद बैंडे, महामंत्री पंकज पाटनी, आलोक साहू, त्रिलोक राउत, विकास राय, वामन साबले, किशोर पटेल, संजय लोखंडे, राजा साहू, आकाश ठाकुर, मोहित बुनकर, स्वप्निल शर्मा, कुणाल पाल, रोहित माहोरे, अमन माहोरे, देवेश साहू, चंद्रप्रकाश ठाकुर, कुशल शुक्ला, अंकित तिवारी, बंटी जैन, राजा गढ़ेवाल, नीलम विश्वकर्मा, प्रतीक दामोदर, कमरुद्दीन छोटू, अल्तमश खान, साजिद खान, पवन हेड़ाऊ, रियान खान, महेंद्र साहू, नाज़िम खान, बबलू चोरियां, अशोक साहू, अमोल बेंदे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share News On