Home News Helpline Classified Jobs About Contact

संत रविदास जी महाराज कलश यात्रा का हुआ श्रद्धापूर्ण समापन

संत रविदास जी महाराज कलश यात्रा का हुआ श्रद्धापूर्ण समापन
राजनीति
09-Sep-26
दिया सामाजिक समरसता और एकता का संदेश, छोटे तालाब में विधि-विधान से हुआ कलश विसर्जन

छिंदवाड़ा

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में परासिया विधानसभा क्षेत्र के पटपड़ा से प्रारंभ हुई भव्य कलश यात्रा का आज श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में समापन हुआ। यात्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए संत रविदास गुरुद्वारे पहुंचकर अंतिम पड़ाव की ओर प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन, श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता सहभागी रहे। संत रविदास गुरुद्वारे में पूजन-अर्चन के पश्चात कलश यात्रा छोटे तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक कलशों का विसर्जन किया गया। संत रविदास जी महाराज के जयघोष के बीच हुए इस समापन अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और समरसता का मार्ग दिखाया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर निकली यह कलश यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संत रविदास जी महाराज के समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में यात्रा को मिले व्यापक जनसमर्थन ने सामाजिक एकता और संत रविदास जी महाराज के प्रति लोगों की आस्था को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा का समापन हुआ है, लेकिन संत रविदास जी महाराज के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समरस समाज के निर्माण का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

कलश यात्रा का समापन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ कार्यक्रम जिला संयोजक विजय पांडे, सहसंयोजक राकेश माइकल पहाड़े, मनोज चौरे, राजेश डेहरिया, श्याम डोले, हाजी गोलू खान, राजकुमार गोनेकर, राजकुमार अहिरवार, अशोक बिंझाड़े, राजेश डोले, योगेश चौखे, ईश्वर डोले, चुन्नी अहिरवार, एस.पी. सिवतिया, कामता प्रसाद अहिरवार, आर.एल. मंडराह, शक्ति बघेल, संजू बोहत, निहाल गोदरे, देवी गुनहेरिया, राजू चौखे, आकाश अहिरवार, अजय टांडेकर, ब्रज नागवंशी, पवन बिंझाड़कर, संगीता टांडेकर, संदीप बघेल, आपीएफ परतेती, कार्तिक डोले.सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
Share News On