सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से रेलवे पेंशनरों के बनेंगे ऑफलाईन पास
राजनीति
04-Aug-26
रेलवे पेंशनरों की मांग पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा था पत्र

छिन्दवाड़ा
मंत्रालय के प्रमुख विभाग कंज्यूमर अफेयर फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और कोयला मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किए गए प्रयासों का लाभ अब छिंदवाड़ा सहित देशभर के रेलवे पेंशनरों के ऑफलाईन रेलवे पास बनाने की सुविधा के तौर पर मिल सकेगा। सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा विगत दिनों केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित करते हुए रेलवे पेंशनरों के लिए ऑफलाईन पास बनाने की सुविधा फिर से शु़रू करने का निवेदन किया था।
रेलवे पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डी.आर.सिगोतिया ने बताया कि रेलवे द्वारा पहले ऑफलाईन पास बनाने की सुविधा बंद कर दी गई थी, जिसके चलते रेलवे के पेंशनरों को पास बनाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि रेलवे के द्वारा ऑफलाईन पास बनाने के सुविधा बंद होने पर उनके द्वारा लंबे समय रेलवे को पत्र भेजकर फिर से ऑफलाईन पास बनाने के सुविधा शुरू किए जाने का निवेदन किया जा रहा था, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकल रहा था। जिलाध्यक्ष डी.आर.सिगोतिया ने बताया कि ऑफलाईन पास बनना बंद होने से तीन और चार वर्ग के पेंशनरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, कई- कई माह तक रेलवे के पास नहीं बन पा रहे थे। इस परेशानियों को लेकर विगत दिनों हमारे द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए उन्हे फिर से रेलवे के पास ऑफलाईन बनाने की सुविधा शुरू करने का निवेदन किया गया था।
सांसद बंटी विवेक साहू ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखाकर रेलवे पेंशनरों को हो रही परेशानियों से अवगत करते हुए फिर से ऑफलाईन पास बनाने की सुविधा शुरू करने का निवेदन किया था। जिसके बाद ही रेलवे के द्वारा अब फिर से ऑफलाईन पास बनाने के सुविधा को शुरू कर दिया गया है। अब रेलवे पेंशनरों को ऑफलाईन और ऑनलाईन दोनों ही तरीके से पास बनाने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। ऑफलाईन पास बनाने के सुविधा फिर से शुरू किए जाने पर रेलवे पेंशनरों एसोसिएशन ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।