Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कृषि उपज मंडी में गेंहू 2,634 रूपए तो मक्का 2,580 रूपए बिका

कृषि उपज मंडी में गेंहू  2,634 रूपए तो मक्का 2,580 रूपए बिका
कृषि जगत
24-Aug-26
छिंदवाड़ा

कृषि उपज मंडी समिति छिंदवाड़ा द्वारा जारी दैनिक आवक-भाव के अनुसार सोमवार को मंडी में विभिन्न कृषि जिंसों की कुल 11,862 बोरी आवक दर्ज की गई। मंडी में सबसे अधिक आवक गेहूं की रही, जबकि सोयाबीन, चना, दालों और सरसों सहित अन्य उपजों की भी आवक दर्ज हुई। मंडी के अनुसार गेहूं की 10,058 बोरी आवक हुई। इसका न्यूनतम भाव रुपये 2,525, अधिकतम भाव रुपये 3,085 और मॉडल भाव रुपये 2,634 प्रति क्विंटल रहा। वहीं मक्का की 1,333 बोरी आवक में न्यूनतम भाव रुपये 2,431, अधिकतम रुपये 2,600 और मॉडल भाव रुपये 2,580 रहा। सोयाबीन की 181 बोरी आवक हुई, जिसका मॉडल भाव रुपये 5,850 रहा। चना का मॉडल भाव रुपये 5,822, उड़द का रुपये 7,140, मूंग का रुपये 6,501 और तुअर का रुपये 6,801 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। सरसों का मॉडल भाव रुपये 7,000 रहा।

मंडी में दर्ज प्रमुख भाव

गेहूं  रुपये 2,525 से रुपये 3,085, मॉडल रुपये 2,634
मक्का रुपये 2,431 से रुपये 2,600, मॉडल रुपये 2,580
सोयाबीन रुपये 5,375 से रुपये 5,905, मॉडल रुपये 5,850
चना रुपये 5,620 से रुपये 6,065, मॉडल रुपये 5,822
उड़द  रुपये 4,011 से रुपये 7,700, मॉडल रुपये 7,140
मूंग रुपये 5,200 से रुपये 6,900, मॉडल रुपये 6,501
तुअर रुपये 6,000 से रुपये 7,650, मॉडल रुपये 6,801
गुल्ली रुपये 5,720 से रुपये 5,730, मॉडल रुपये 5,722
सरसों  रुपये 6,902 से रुपये 7,081, मॉडल रुपये 7,000

मंडी समिति ने सूचना जारी कर बताया है कि शनिवार एवं रविवार को प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। प्रवेश का समय रात 12 बजे से लोडिंग समाप्त होने के बाद सुबह 9रू30 बजे तक रहेगा। वहीं नीलामी प्रारंभ होने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। मंडी समिति ने किसानों एवं संबंधित व्यापारियों से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मंडी में आवक और नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।

Share News On