विद्या भूमि के छात्रों का राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन
खेल
16-Nov-26
छिंदवाड़ा अपडेट

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के छात्र -छात्राओं ने 31 वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता एवं 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के अंडर 11, अंडर 14 एवं अंडर 17 बालक, बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व किया। 22 से 26 अक्टूबर 2026 को भोपाल में आयोजित 31 वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में पंक्ति मौर्य ने रजत एवं कांस्य पदक जीत कर संभाग एवं जिले का नाम रोशन किया
विद्या भूमि के राजेश्वरी टेकाम, छायांक शाह परतेती, विराट मौर्य, अक्षत साहू, वंशिता राय, भाविका परतेती, रिशांक विश्वकर्मा, हिमांक पवार, कुशंाक डोंगरे का चयन क्रमशः राज्य स्तरीय अंडर 11, अंडर 14 एवं अंडर 17 बालक, बालिका वर्ग में रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय प्रषासिका डॉ. विजया यादव एवं चैयरमैन डॉ. शेषराव यादव, तकनीकी निदेषक विशेष यादव, विद्याभूमि क्लब के अध्यक्ष राजेश बोध जिला शिक्षा अधिकारी श्री इडपाचे जिला क्रीड़ा अधिकारी योगेश प्रसाद चौरिया एवं समस्त विद्या भूमि परिवार ने इस उपलब्धि पर सराहना करते हुए संभागीय टीम के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है एवं उसके उज्ज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाऐं प्रेषित की हैं।