सांसद बंटी विवेक साहू ने मां काली को किया नमन
राजनीति
16-Nov-26
छिन्दवाड़ अपडेट

छिन्दवाड़ा शहर सहित जिले भर में विभिन्न संगठनों द्वारा मां काली की प्रतिमा विराजित की जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा शहर में विभिन्न स्थानों पर विराजित की गई मां काली के दर्शन कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना व आरती करते हुए मां काली से जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना की है। इस दौरान उन्होंने आयोजन समितियों के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात करते आयोजन की सराहना भी की है। इस अवसर पर उन्होंने मां काली से प्रार्थना की है कि उनका आर्शीर्वाद और कृपा सभी जिलेवासियों पर बनी रहे। सांसद बंटी विवेक साहू परतला स्थित विजय नगर बर्रा में आयोजित मढ़ई के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आयोजन समिति के सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।