Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गर्ल्स कॉलेज में ध्यान और योग की विभिन्न साधनाओं का अभ्यास कराया

गर्ल्स कॉलेज में ध्यान और योग की विभिन्न साधनाओं का अभ्यास कराया
छिंदवाड़ा
24-Feb-26
गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय योग एवं ध्यान पर राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

छिंदवाड़ा

राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में वर्तमान जीवन शैली में योग एवं ध्यान की प्रासंगिकताः चुनौतियाँ एवं समाधान विषय पर दो दिवसीय  कार्यशाला सह संगोष्ठी का शुभारंभ आज 24 फरवरी को हुआ। उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरू प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान आपाधापी और तनावपूर्ण जीवन में योग एवं ध्यान की क्रियाएं अत्यंत प्रासंगिक है। योग ने भारतीय परम्परा का स्थान वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है। विशिष्ट अतिथि डॉ.  पी. आर. चंदेलकर, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा जबलपुर संभाग ने कहा कि ध्यान के लिये शील व संयमित आचरण के अभ्यास पर बल दिया जाना चाहिए़। अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद ने ध्यान एवं योग को मोक्ष से जोड़ते हुए इस विषय की सामयिकता को उद्धरणों के माध्यम से सिद्ध किया। प्राचार्य डॉ. महिम चतुर्वेदी तथा डॉ. अनीता कौशल प्रतिभागियों को  प्रेरित कर कार्यशाला की महत्ता को प्रतिपादित किया।

कार्यशाला समन्वयक डॉ. अजय सिंह ठाकुर में बताया कि प्रथम दिवस में तीन तकनीकी सत्रों के माध्यम से सहभागियों को योग के विभिन्न आसनों तथा ध्यान की क्रियाओं से अवगत किया गया। संयोजक डॉ. विजय कलमधार ने प्रास्ताविक के द्वारा कार्यशाला की रूपरेखा को प्रस्तुत किया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से पधारे योगाचार्य डॉ.  कामता प्रसाद साहू ने योग के सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों पक्षों की विवेचना कर प्राण शक्ति के उन्नयन के लिये योग विधि का प्रत्यक्ष अभ्यास कराया।  नेशनल ट्रस्ट सहजयोग के सुधीर जदवानी द्वारा आडियो, वीडियो के माध्यम से ध्यान के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक बिंदुओं की जानकारी प्रदान कर सहजयोग कराया। तृतीय सत्र श्अल्पविरामश् में राज्य आनंद संस्थान के प्रोग्राम लीडर श्री अनिल कांबले ने गतिविधि आधारित वक्तव्य के द्वारा जीवन में संतोष और ठहराव की आवश्यकता तथा खुश रहने की कला को सिखाया। आयोजन सचिव वैशाली गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। तकनीकी सत्रों का संचालन प्रो. पूनम उसरेठे, डॉ. निखत खान तथा आभार प्रदर्शन डॉ.नयनबाला दास, डॉ. नीलिमा बागड़े ने किया। 

प्रथम दिवस के समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न समितियों के प्रभारी डॉ. उषा भारती,  डॉ. उमा पंड्या, डॉ. अर्चना मैथ्यू, प्रो. सीताराम शर्मा, प्रो. सुरेश प्रसाद वाटड, डॉ. राजीव सिंह,प्रो.पी.वी पाठक, डॉ. जे.एल हनोते, डॉ. प्रशांत बेलवंशी, डॉ. दिनेश कुमार चौधरी, डॉ.  सुरेश अहिरवार, प्रो. विदिया महोबिया, डॉ. सिम्पल पाटिल, डॉ. सिंधु लाहोरिया, डॉ. संकेत चौकसे, डॉ. रश्मि नागवंशी, प्रो. अभिषेक एड़े, प्रो. पीयूष भलावे, डॉ. ओमकार बाविस्टाले, श्री मुकेश दोडके, रवि प्रचार,  डॉ. हरीश्वर भारती, श्रीमती गीता डोंगरे, पीयूष साहू, डॉ. सुधीश सूर्यवंशी, शोभाराम जम्होरे, डॉ. कविता जुनेजा, डॉ. अकांक्षा शर्मा, सुश्री नैनिका धीधरी,  संध्या गजभिए,  रश्मि हनोते, प्रियंका सोनी, श्री अभिषेक भलावी, श्रीमती हेमलता सनोडिया, श्रीमती सुप्रिया साहू, श्री दीपक कातिकेय, डॉ. गुलाम सावरी अहमद सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टॉफ, कार्यालयीन स्टॉफ से डी. आर. डोंगरे,  दिनेश तिवारी एवं चुतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
Share News On