एकल अभियान ने जगाई राष्ट्रवाद और संस्कार की अलख : बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
24-Feb-26
सांसद ने विजेता मंडलों को किया पुरूस्कृत
छिंदवाड़ा
एकल अभियान संस्कार शिक्षा द्वारा दूर दराज स्थित ग्रामीण आदिवासी और पहुँच विहीन क्षेत्रों में पहुंचकर वहां निवासरत बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रवाद की अलख जगाने और संस्कार सिंचन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने एकल अभियान संस्कार शिक्षा केन्द्र द्वारा श्री पंचेश्वर हनुमान मंदिर गांधी गंज छिन्दवाड़ा में आयोजित सत्संग प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे बच्चे जो वित्तीय संसाधनों के अभाव में स्कूल नहीं जा पाते विशेषकर उन बच्चों तक पहुंचकर शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र निर्माण का पुनीत कार्य एकल अभियान द्वारा पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से किया जा रहा है। मंगलवार को गांधीगंज स्थित श्री पंचेश्वर हनुमान मंदिर में एकल अभियान संस्कार शिक्षा द्वारा सत्संग कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए मंडलों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने विजेता मंडलों को पुरूस्कार भी वितरित किये। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया, कुबेर सूर्यवंशी, श्री परसाई, अशोक संचेती, डॉ. कृष्णा हरजानी, पूनम राजलानी, प्रशांत नंदनवार, डॉ. दशरथ साहू, डॉ. चंद्रकांत, रोहित पोफली, चंद्रकुमार चंदू जैन, रिजवान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस आदि उपस्थित थे।