Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नकुलनाथ के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसजन ने किसान महाचौपाल में भरी हुंकार

नकुलनाथ के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसजन ने किसान महाचौपाल में भरी हुंकार
छिंदवाड़ा
24-Feb-26
छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे भोपाल

छिन्दवाड़ा

किसानों के हितैषी और हर मंच पर किसानों की मांग व आवाज को पूरी ताकत से उठाने वाले जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के नेतृत्व में छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के हजारों कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भोपाल पहुंचकर अटल पथ जवाहर चौक में आयोजित किसान महाचौपाल में सम्मिलित हुए। छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के हजारों कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम भोपाल एयरपोर्ट पर माननीय नकुलनाथ जी का गर्मजोशी से पुष्पगुच्छ व पुष्पहार भेंट कर भव्य स्वागत किए।

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना जिले से पहुंचे समस्त कांग्रेस परिवार के सदस्यों से आत्मीक भेंट की। इसके बाद श्री नाथ राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे, यहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष राहुल गांधी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद वे मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के साथ किसान महाचौपाल आयोजन स्थल पहुंचे। सभा के पश्चात भोपाल स्थित निवास पर पहुंचे, यहां प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर हालचाल जाना साथ ही राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।  

आयोजित किसान महाचौपाल में छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला अध्यक्ष जतन उइके, परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके सौंसर विधायक विजय चौरे व पांढुर्ना विधायक निलेश उइके सहित कांग्रेस के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, प्रभारी व पर्यवेक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share News On