छिंदवाड़ा का वैश्य भवन पूरे प्रदेश में सबसे भव्य बनेगा: विवेक बंटी साहू
छिंदवाड़ा
24-Feb-26
वैश्य भवन के परम संरक्षक महानुभावों औऱ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
छिंदवाड़ा
वैश्य महासम्मेलन के आजीवन सदस्यों का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य तथा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल की अध्यक्षता तथा उज्जैन से पधारे प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण शाह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री विजय झांझरी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

रामबाग रेलवे क्रॉसिंग के पास लालबाग में प्रस्तावित वैश्य भवन प्लाट में सम्पन्न हुए इस भव्य आयोजन में छिंदवाड़ा जिले और सभी तहसीलों के आजीवन सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलन औऱ महिलाओं द्वारा सामूहिक वैश्य गान की प्रस्तुति से हुआ । रूचि जैन द्वारा रोचक प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की गई । जिले के सदस्यों के अलावा तहसीलों से आये सदस्यों ने पुष्पगुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया । सम्बोधन के पश्चात् सम्मान कार्यक्रम में सांसद श्री विवेक बंटी साहू के करकमलों से वैश्य महासम्मेलन ट्रस्ट के परम संरक्षक महानुभावों औऱ विशिष्ट व तकनीकी सेवा प्रदान करने वाले सदस्यों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया ।
सम्मानों की श्रृंखला में छिंदवाड़ा के सुप्रतिष्ठित समाजसेवी श्रीनाथजी अग्रवाल को वैश्य विभूति सम्मान, वरिष्ठ साहित्यकार गुलाबचंद जी वात्सल्य को वैश्य साहित्यकी सम्मान, चौरई की नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा जैन को वैश्य गौरव सम्मान, श्रीमती मंजू नेमा को वैश्य साधना सम्मान, अमरवाड़ा के डॉ शरद कुमार सोनी को वैश्य संजीवनी सम्मान से सम्मानित किया गया तथा वैश्य प्रतिभा सम्मान से कु. आरना नायक, कु. सुहानी जाखोटिया, उमंग वैद्यमुथा, कु. ऐशना जैन, शिवम गोयल, नमन साहू, आशीष गुप्ता, आशीष जैन, तेजस राठी, कु. ऐशना बाकलीवाल, डॉ. स्वेच्छा जैन, कुमारी सेजल चौरागड़े, कुमारी सुहानी जैन, कुमारी सेजल टावरी एवं डॉ अक्षत जैन कोसम्मानित किया गया । कार्यक्रम का रोचक औऱ व्यवस्थित संचालन नितिन जैन, विकास वात्सल्य, रूचि जैन एवं शसील साहू ने संयुक्त रूप से किया । आभार प्रदर्शन मनीष गुप्ता द्वारा किया गया । अल्पाहार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।