Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कमलनाथ ने ओवर ब्रिज के लिए केंद्रीय सड़क मंत्री को लिखा पत्र

कमलनाथ ने ओवर ब्रिज के लिए केंद्रीय सड़क मंत्री को लिखा पत्र
छिंदवाड़ा
24-Feb-26
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरेगा ओवर बिज्र, यातायात व्यवस्था होगी सुचारू

छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिले की जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए व बढ़ते यातायात दबाव को कम करने हेतु आवश्यक पत्र सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को लिखा है। जिसमें उन्होंने छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की है, जिससे बिज्र निर्माण की उम्मीदें बढ़ गई है।

कमलनाथ जी ने पत्र क्रमांक 242 के माध्यम से केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को अवगत कराया कि छिन्दवाड़ा शहर में बढ़ते व्यापार एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ ही यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु ओवर बिज्र निर्माण नितांत आवश्यक है। श्री नाथ ने छिन्दवाड़ा शहर से शहीद अमित ठेंगे चौक, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स चौक से मेडिकल कॉलेज, इंदिरा तिराहा से सर्किट हाउस तिराहा एवं इंदिरा तिराहा से कृषि अनुसंधान केन्द्र चन्दनगांव छिन्दवाड़ा तक रोड ओवर बिज्र का निर्माण की मांग केन्द्रीय सड़क निधि से कराए जाने की मांग रखी। ओवर बिज्र निर्माण से शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था निर्मित होगी।
Share News On