Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विश्व आदिवासी दिवस की रैली के दौरान शराब दुकान पर हंगामा

विश्व आदिवासी दिवस की रैली के दौरान शराब दुकान पर हंगामा
क्राइम
09-Aug-26
पुलिस घटना में शामिल लोगों की कर रही पहचान

छिंदवाड़ा

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में निकाली गई रैली के दौरान बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर हंगामे की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि रैली में शामिल कुछ लोगों ने शराब दुकान पर पहुंचकर कथित रूप से हमला किया और तोड़फोड़ की। घटना के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित शराब ठेकेदार की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा घटना की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान और तोड़फोड़ के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Share News On