Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सतपुड़ा आईटीआई में ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर दिया प्रशिक्षण

सतपुड़ा आईटीआई में ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर दिया प्रशिक्षण
छिंदवाड़ा
31-Jul-26
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाडा 

भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन छिंदवाड़ा के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर आज एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सतपुड़ा आईटीआई छिंदवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 110 हितग्राहियों द्वारा सहभागिता की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को उद्यमिता, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, शासकीय योजनाओं, कौशल विकास, मार्केटिंग, लोन प्रोसेस एवं विशेष रूप से एक्सपोर्ट एवं आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही भारतीय डाक द्वारा डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाभार्थियों को क्यूआर कोड निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए।

कार्यक्रम में एमएसएमई इंदौर से सहायक निदेशक गौरव गोयल एवं विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से महाप्रबंधक श्रीमती ओजस्वी काले, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से एलडीएम सतीश कुमार व शाखा भारतीय डाक विभाग से शरद कुमार अपनी टीम के साथ, सीआईआई से संकोच कतरे व अन्य, शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा से आशीष विश्वकर्मा, एनएसडीसी से सुश्री सुषमा गजभिये, हैंडलूम डिपार्टमेंट से सुश्री दिव्या पवार एवं सतपुड़ा आईटीआई से प्राचार्य राकेश तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों द्वारा पीएम विश्वकर्मा स्कीम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के साथ-साथ वित्तीय सहायता, डिजिटल लेन-देन, ई-कॉमर्स, कौशल विकास, लोन प्रक्रिया, एक्सपोर्ट एवं आधुनिक तकनीक के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
Share News On