Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आपदा में उत्कृष्ट योगदान करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

आपदा में उत्कृष्ट योगदान करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
छिंदवाड़ा
11-Aug-26
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन कराने के निर्देश

छिन्दवाडा

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं एवं सामुदायिक पहलों के नामांकन कराने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग छिंदवाड़ा द्वारा जिले के सभी परियोजना अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर स्व-नामांकन एवं तृतीय पक्ष नामांकन के माध्यम से पूरे वर्ष नामांकन किया जा सकता है। उन्होंने निर्देशित किया है कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं एवं सामुदायिक पहलों की पहचान कर उन्हें पुरस्कार के लिए नामांकित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Share News On