Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गैस रिफिल के लिए 52 हजार 144 बहनों के खातों में 1.26 करोड़

गैस रिफिल के लिए 52 हजार 144 बहनों के खातों में 1.26 करोड़
छिंदवाड़ा
11-Aug-26
समग्र पेंशन योजना के 1,46,730 हितग्राहियों के खातों में 3,490.80 लाख रूपये

छिन्दवाडा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को मंत्रालय भोपाल से 450 रूपये में गैस रिफिल योजना के अंतर्गत पीएम उज्ज्वला योजना एवं गैर-पीएमयूवाई श्रेणी की लाड़ली बहना योजना की पात्र 22 लाख बहनों के खातों में 99 करोड़ रूपये से अधिक की अनुदान राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत 35 लाख हितग्राहियों के खातों में 211.53 करोड़ रूपये की पेंशन राशि का भी अंतरण किया।

इसी के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं गैर-पीएमयूवाई श्रेणी की लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र 52,144 हितग्राही बहनों के खातों में 02 माह, अप्रैल और मई 2026 की अनुदान राशि 1,26,84,148 रूपये का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के 1,46,730 हितग्राहियों के खातों में 3,490.80 लाख रूपये की पेंशन राशि का भी अंतरण किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन छिंदवाड़ा जिले में कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में अधिकारियों और हितग्राहियों की उपस्थिति में किया गया। 
Share News On