Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नागपुर रोड स्थित शॉपिंग जोन मॉल में 2 लाख से अधिक की चोरी

नागपुर रोड स्थित शॉपिंग जोन मॉल में 2 लाख से अधिक की चोरी
छिंदवाड़ा
17-Mar-26
छिंदवाड़ा

नागपुर रोड स्थित शॉपिंग जोन में सोमवार-मंगलवार की रात चोरों ने 2 लाख से अधिक की चोरी कर ली। अज्ञात चोरों ने रात को 2 ताले तोड़कर मॉल में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब स्टाफ प्रतिदिन की तरह शॉपिंग जोन पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए हैं। उन्होनंे पुलिस और संचालक कृष्णा हरजानी को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोर की पहचान की जा सके। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने कहा कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

Share News On