ऑपरेशन सिंदूर के मंचीय चित्रण ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
छिंदवाड़ा
24-Dec-25
विद्या भूमि में विशिष्ट 2025 का रंगारंग आगाज़ प्रथम दिवस रंगारंग सांस्कृतिक संध्या संपन्न
छिंदवाड़ा
विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंग बिरंगे परिधानों से सुसज्जित छात्र छात्राओं ने अपनी मोहक प्रस्तुति से लोग को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनमानस के समक्ष छात्र छात्राओं ने एक से बढ़क एक नृत्य, गीत, संगीत से भरपूर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्साह पूर्वक तालियों व गड़गड़ाहट से दर्शकों ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

शाला प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि कलेक्टर हरेन्द्र नारायण की गरिमामय उपस्थिति में विद्या भूमि पब्लिक स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव विशिष्ट 2025 सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। अन्य आगंतुकों में भाजपा नेता रमेश पोफली, धर्मेन्द्र मिगलानी एवं अजय सक्सेना प्रमुख रहे।
शाला प्राचार्य ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत वर्ष में विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों को बताया। विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा सूर्यवंशी को राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडों में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उसे एवं उसके अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंृखला में कक्षा 6 वीं से 12 वीं के मध्य छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किएं जिनमें नृत्य, गीत, संगीत, नाटक, एवं सामाजिक, ऐतिहासिक व राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों को रेखांकित करते हुए कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें प्रमुख रुप से संभाजी एवं अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित द ग्रेट मराठा एवं आपरेशन सिंदूर तथा वंदेमातरम के 150 वर्ष प्रमुख है। सभी ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उत्साह पूर्वक तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शकों ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संपूर्ण वातावरण में ठंड के वावजूद लोगों में कार्यक्रम के प्रति जिज्ञासा एवं उत्साह था। विद्या भूमि के बच्चों न उत्साह पूर्वक सभी कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी। प्राचार्य महोदय द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया जाकर क्रिसमस एवं नववर्ष 2026 की शुभकामनाऐं गईं। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।