Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पोर्टल खुलवाने एनएसयूआई की मांग, सौंपा ज्ञापन

पोर्टल खुलवाने एनएसयूआई की मांग, सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
24-Dec-25
छिंदवाड़ा

एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि उन्हे राजामाता कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने जानकारी दी कि महाविद्यालय द्वारा उन्हे प्रमोशन फीस जमा करने की जानकारी नहीं देने के कारण अब पोर्टल बंद हो चुका है, जिसका खामियाजा अब छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है । आज महाविद्यालय की छात्राओं ने एन.एस.यू. आई. जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर के साथ प्राचार्य को आवेदन सौंपकर प्रमोशन फीस जमा करने की अनुमति मॉगी है । साथ ही उच्च शिक्षा विभाग से पोर्टल खुलवाने की मांग एन.एस.यू.आई. द्वारा की गई ।
Share News On