Home News Helpline Classified Jobs About Contact

संत नामदेव महाराज जयंती पर समाज ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

संत  नामदेव महाराज जयंती पर समाज ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
22-Nov-26
सांसद ने सामाजिक बंधुओं को जयंती की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

छिन्दवाड़ा अपडेट

संत शिरोमणि संत नामदेव महाराज की जयंती के अवसर पर नामदेव समाज के द्वारा पोला ग्राउण्ड के पास स्थित पटेल मंगल भवन में जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने संत नामदेव महाराज को नमन करते हुए कहा कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज ने सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश दिया था जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। सांसद बंटी विवेक साहू ने इस अवसर पर नामदेव समाज के बंधुओं को संत नामदेव महाराज की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने संत शिरोमणि संत नामदेव महाराज की पूजा अर्चना भी की।    

उल्लेखनीय है कि संत नामदेव महाराज की जयंती के अवसर पर सामाजिक बंधुओं द्वारा हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। जयंती समारोह को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिलाओं की भूमिका सराहनीय रही।

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दारा जुनेजा, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, विशवेन्द्र बैस सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और नामदेव समाज के अध्यक्ष पप्पू नामदेव, राजेश राजू नामदेव, सचिव सरल सिंगारे, राजेश पप्पी नामदेव, राकेश सरवरिया, राकेश शानू सिंगारे, अंकित राय, अमन राय, विनीत वैध, दीपक नामदेव, शुभम नामदेव, दुर्गेश नामदेव, अभिषेक नामदेव, सौरभ नामदेव, पीयूष नामदेव, आनंद नामदेव, मोनु नामदेव, नीरज नामदेव सहित जयंती समारोह में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं युवा वर्ग की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!