महलोन में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सांसद और विधायक हुए शामिल
स्वास्थ्य
22-Nov-26
458 मरीजों का इलाज, 19 मरीजों को रेफर किया गया

छिन्दवाड़ा अपडेट
विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम महलोन में सांसद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सांसद बंटी विवेक साहू के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक राजा कमलेश शाह की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में सैकड़ांे ग्रामवासियों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क इलाज एवं निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि छिंदवाड़ा व पांढुर्णा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को रोग मुक्त रखकर स्वस्थ रखना ही 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य है। सांसद ने विधायक के साथ मिलकर क्षेत्रीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर उसका निराकरण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने दूरस्थ आदिवासी ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास करने हेतु सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान कुल 458 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 255 महिलाओं व बालिकाओं और 203 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। 19 गंभीर मरीजों को उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।
ग्राम महलोन में आयोजित कार्यक्रम को पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रबंसी, मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा ने भी संबोधित किया और सांसद बंटी विवेक साहू और विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से आमजन को अवगत कराया। कार्यक्रम के पश्चात सांसद विवेक बंटी साहू व विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश डेहरिया के निवास पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा, भाजपा नेता नितिन तिवारी, जिला मंत्री दीपक नेमा, शैलेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, मुकेश सूर्यवंशी, विनोद चौरसिया, विनोद साहू, इंडिया, आशु चचड़ा, सूरज ठाकुर, अमित नेमा, विश्वेंद्र सिंह, बसंत साहू, मनिषा बरमैया, अखिलेश डेहरिया, लोकेश डेहरिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।