सांसद ने जिला अस्पताल पहुंचकर जाना मोतियाबिंद मरीजों का हालचाल
छिंदवाड़ा
23-Feb-26
सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर 958 मोतियाबिंद मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
छिंदवाड़ा
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर जिला अस्पताल में गत दिनों विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के 958 मोतियाबिंद मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला है। सोमवार को सांसद श्री साहू ने जिला अस्पताल पहुंचकर मोतियाबिंद मरीजों का हाल चाल जाना और मरीजों को चश्मे, दवाईयों इत्यादि का वितरण भी किया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. कृष्ण हरजानी ने बताया कि लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर में 958 मरीजों ने अपना पंजीयन कराकर आंखों की जांच कराई थी। इसमें 147 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया था। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में चिन्हित मरीजों के नियमित ऑपरेशन हो रहे हैं।

डॉ. कृष्ण हरजानी ने बताया कि सोमवार को 16 मरीजों को सफल ऑपरेशन के पश्चात डिस्चार्ज किया गया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू मरीजों से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। सांसद श्री साहू ने सभी मरीजों से हाल चाल जाना। इस दौरान मरीजों में सांसद बंटी विवेक साहू को निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। सांसद श्री साहू ने मरीजों को चश्मे, दवाईयों इत्यादि का वितरण भी किया। इसके बाद मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान पुर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश मालवी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. दुबे, डॉ. भारती बदलानी, डॉ. हर्षवर्धन कुड़ापे, डॉ. हितेश मिश्रा, डॉ. मयंक साहू, डॉ. दशरथ साहू, डॉ. राजेश राय सहित हॉस्पिटल का स्टाफ एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।
सांसद के प्रयासों से देवजी नेत्रालय में हो रहे मोतियाबिंद ऑपरेशन
उल्लेखनीय है कि चिकित्सा सुविधाओं को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए सांसद बंटी विवेक साहू पिछले दो वर्षों से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करके हजारों मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे है। सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर पिछले दिनों आयोजित हुए 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के दौरान मिले 745 मोतियाबिंद मरीजों के देवजी नेत्रालय जबलपुर में निःशुल्क ऑपरेशन कराया गये थे। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ही वर्तमान में भी छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के मोतियाबिंद मरीजों के देवजी नेत्रालय जबलपुर में निःशुल्क ऑपरेशन लगातार हो रहे है।